Breaking News
खबरें पढ़ें
अखाड़े में यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा को दी पटखनी || संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, मौत बनी पहेली || सोन पंप नहर 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक रहेगी बंद, एक माह तक रहेगा ठप || बेड़िया हनुमान मंदिर में भगवान कृष्ण को अर्पित हुआ छप्पन भोग || नई बाइक की खुशी कुछ घंटों में मातम में बदली, हादसे में युवक की मौत || मानवता की मिसाल: थाना निरीक्षक ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई दीपावली || हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर || मोटकी मुकुट पहाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए हनुमान जी के दर्शन || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर || तहसील दिवस में 27 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण
Monday 9th November 2026 08:14:00 PM

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, मौत बनी पहेली

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

काम से घर लौट रहा था युवक, रास्ते में क्या हुआ किसी को नहीं पता; पुलिस जांच में जुटी

चोपन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के बीच गांव में देवस्थान के पास पीपल के पेड़ के नीचे स्थित कुएं में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झोरपाडंडी निवासी सुनील चेरो पुत्र स्वर्गीय महेंद्र चेरो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील बाहर से काम करके घर लौट रहा था और उसके साथ कुछ साथी भी मौजूद थे। हालांकि घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई और शव कुएं में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

• घर लौटते समय आखिर क्या हुआ, पुलिस खंगाल रही हर पहलू

ग्राम प्रधान पहलाद चेरो की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह कुएं तक कैसे पहुंचा, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके साथ मौजूद बताए जा रहे साथियों की भूमिका और घटनाक्रम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top