Breaking News
खबरें पढ़ें
अखाड़े में यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा को दी पटखनी || संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, मौत बनी पहेली || सोन पंप नहर 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक रहेगी बंद, एक माह तक रहेगा ठप || बेड़िया हनुमान मंदिर में भगवान कृष्ण को अर्पित हुआ छप्पन भोग || नई बाइक की खुशी कुछ घंटों में मातम में बदली, हादसे में युवक की मौत || मानवता की मिसाल: थाना निरीक्षक ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई दीपावली || हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर || मोटकी मुकुट पहाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए हनुमान जी के दर्शन || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर || तहसील दिवस में 27 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण
Monday 9th November 2026 11:30:00 PM

अखाड़े में यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा को दी पटखनी

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• एक लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, देशभर के नामी पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

करमा(सोनभद्र)। रानीतारा गांव में सोमवार, 9 नवंबर को विराट दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के शानदार दांव-पेचों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सुबह 11 बजे शुरू हुए दंगल में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।

सबसे रोमांचक मुकाबला 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में हुआ, जिसमें वाराणसी के स्वामी नाथ अखाड़ा के पहलवान यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की।

• एक लाख की इनामी कुश्ती रही बराबरी पर, राजनीतिक हस्तियों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक

दंगल में एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती में वाराणसी के रितेश और गाजीपुर के सचिन के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। वहीं वाराणसी के सौरभ पहलवान और भोपाल के अंकित पहलवान की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता माला चौबे शामिल हुए। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखुड पांडेय, लोकपति पटेल, बसपा नेता सुनील कुमार पांडेय उर्फ जैकी बाबा और सुभाष यादव सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। आयोजन में विजई यादव और मोहन यादव की प्रमुख भूमिका रही। दंगल ने पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण खेल संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश की।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top