सोनभद्र। सोन पंप नहर से सिंचाई करने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सोन पंप नहर के कमांड एरिया में सिंचाई कार्यों से संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल सिंचाई के लिए पानी की मांग नहीं है। ऐसे में सोन पंप नहर एवं धंधर बैराज पर आवश्यक सिविल, यांत्रिक और विद्युत अनुरक्षण कार्य, नहर की तलहटी में जमा बालू की निकासी, नीलामी तथा सिल्ट सफाई सहित अन्य मरम्मत कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए 20 नवंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक सोन पंप नहर का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
• एक माह तक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील
बंदी अवधि के दौरान सोन पंप नहर से जलापूर्ति उपलब्ध नहीं रहेगी। निर्धारित समय में अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 21 दिसंबर 2026 से नहर का पुनः संचालन शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने संबंधित क्षेत्र के समस्त किसानों एवं आमजन से अपील की है कि नहर बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न कर
ना पड़े।
रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव






