Breaking News
खबरें पढ़ें
चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चों ने लगाई दुकानें, सीखे लाभ-हानि के गुर || गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की 75.50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई || छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां पूरी, छठी मैया के गीतों से गूंजा क्षेत्र || ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता पर जोर, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प || छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य: सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || साहस और तत्परता से बची मासूम की जान, डूबते बच्चे को युवकों ने सुरक्षित निकाला || जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आकाश और शिवम ने मारी बाजी || धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, 8 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश || बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत || थाला पूजन के साथ छठ महापर्व की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• संगम स्थल पर स्थित भव्य सूर्य मंदिर का है विशेष महत्व, दूधिया संगमरमर से निर्मित सात घोड़ों पर सवार भगवान भास्कर की प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र

विंढमगंज(सोनभद्र)। नदी के संगम स्थल पर स्थित भव्य सूर्य मंदिर पांच प्रांतों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान यहां श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगता है। इस पर्व में व्रती महिलाएं भगवान सूर्य, प्रकृति, जल, वायु और छठी मैया की आराधना करती हैं। कठिन व्रत, निर्जला उपवास, पवित्र स्नान और घंटों जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की परंपरा इस पर्व को विशेष बनाती है।

सन क्लब सोसायटी के तत्वावधान में स्थानीय लोगों के आर्थिक सहयोग से संगम स्थल पर विशाल सूर्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। क्लब अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया ने बताया कि मंदिर में दूधिया संगमरमर को तराशकर सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई गई है।

• नदी की बीच धारा में बना 'आई लव विंढमगंज' बनेगा आकर्षण

क्लब के सचिव राजकमल मद्धेशिया ने बताया कि इस वर्ष नदी की बीच धारा में बनाया गया 'आई लव विंढमगंज' विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही भगवान भास्कर की संध्या और प्रातःकालीन आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के दर्जनों गांवों से हजारों छठ व्रती महिलाएं यहां पहुंचती हैं। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ दंडवत प्रणाम करते हुए छठ घाट तक पहुंचते हैं और भगवान सूर्य के समक्ष अपनी मनोकामनाएं रखकर छठी मैया की आराधना करते हैं। इस दौरान पूरा क्षेत्र छठी मैया और सूर्य भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो उठता है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top