Breaking News
खबरें पढ़ें
शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि || बेलन नदी तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया छठ पूजन || छठी मइया की भक्ति में डूबा सोनभद्र, घाघर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || छठी मइया के गीतों से रातभर गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ बीजपुर || छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बंधी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत || बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी || सूर्य मंदिर पर भव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र || चार दिन बाद खदान के गहरे पानी से मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप || मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल टैंकर, गहरी खाई में गिरा || स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों चला दमकल का अभियान
Saturday 14th November 2026 05:29:00 PM

छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने किया निरीक्षण

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

घोरावल(सोनभद्र)। छठ पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय ने थाना शाहगंज क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

• श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top