Breaking News
खबरें पढ़ें
शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि || बेलन नदी तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया छठ पूजन || छठी मइया की भक्ति में डूबा सोनभद्र, घाघर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || छठी मइया के गीतों से रातभर गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ बीजपुर || छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बंधी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत || बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी || सूर्य मंदिर पर भव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र || चार दिन बाद खदान के गहरे पानी से मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप || मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल टैंकर, गहरी खाई में गिरा || स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों चला दमकल का अभियान
Saturday 14th November 2026 07:24:00 PM

छठ महापर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, फल-फूल और पूजन सामग्री की खरीदारी तेज

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सूप-दौरी से लेकर नारियल और गन्ने तक की दुकानों पर बढ़ी रौनक, घाटों पर तैयारियां पूरी

बीजपुर(सोनभद्र)। छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बीजपुर बाजार, चेतवा, पिंडारी और जरहा सहित विभिन्न स्थानों पर शनिवार सुबह से ही फल, फूल, नारियल, चुनरी, गन्ना, सूप और दौरी की दुकानें सज गईं। खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। सूप-दौरी का जोड़ा 500 रुपये, केला 70 रुपये, सेब 140 रुपये, अमरूद 100 रुपये, गन्ना 60, 80 और 120 रुपये तथा नारियल 100 रुपये की दर से बिक रहा है। 36 घंटे के कठिन छठ व्रत को लेकर व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटी हैं। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद रविवार को निर्जला व्रत रखकर छठ घाटों पर पूजा-अर्चना की जाएगी।


Blog single photo


शांति सिंह ने बताया कि वह 11 वर्षों से लगातार छठ मैया का व्रत कर रही हैं। मां की कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि और संतान का सुख प्राप्त है। साधना सिंह ने बताया कि अपनी मां और सास से प्रेरित होकर वह 13 वर्षों से छठ व्रत कर रही हैं। वहीं आरती कुमारी 10 वर्षों से छठ पूजा करती आ रही हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की परंपरा के अनुसार गांव नहीं जा पाने पर लोग जहां रहते हैं, वहीं श्रद्धापूर्वक छठ पूजा करते हैं।

Blog single photo


किरन भी 13 वर्षों से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए व्रत रख रही हैं। बीजपुर बाजार स्थित दूदहिया माता मंदिर परिसर में गोपाल डेयरी के प्रोपराइटर अर्पित दुबे की ओर से व्रती महिलाओं के लिए दोनों पहर अर्घ्य के समय दूध वितरण और श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था की गई है। जरहा चेतवा के राजेश केशरी की ओर से अजीरेश्वर धाम मंदिर पर व्रती महिलाओं को आने-जाने के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है। अजीरेश्वर धाम जरहा समिति की ओर से भी मूलभूत सुविधाओं के साथ फल-फूल वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

Blog single photo


उधर, प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम, एनटीपीसी आवासीय परिसर के सूर्यकुंड, शिव मंदिर, दूदहिया माता मंदिर और बीजपुर बाजार सब्जी मंडी सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। पर्व के दौरान सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहेगा।

Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top