Breaking News
खबरें पढ़ें
शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि || बेलन नदी तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया छठ पूजन || छठी मइया की भक्ति में डूबा सोनभद्र, घाघर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || छठी मइया के गीतों से रातभर गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ बीजपुर || छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बंधी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत || बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी || सूर्य मंदिर पर भव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र || चार दिन बाद खदान के गहरे पानी से मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप || मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल टैंकर, गहरी खाई में गिरा || स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों चला दमकल का अभियान
Saturday 14th November 2026 07:42:00 PM

थाला पूजन के साथ छठ महापर्व की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• व्रती महिलाओं ने छठ घाट पर की पूजा-अर्चना, सूर्यदेव का किया आह्वान

विंढमगंज(सोनभद्र)। छठ महापर्व को लेकर शनिवार शाम क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सैकड़ों व्रती महिलाओं ने छठ घाट पर पहुंचकर स्नान किया और रविवार को पूरी रात पूजा-अर्चना करने वाले स्थल पर विधि-विधान से पूजा-पाठ कर थाला जगाया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान सूर्य का आह्वान करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

• सन क्लब सोसायटी ने संभाली घाट और मेला क्षेत्र की व्यवस्था

इस दौरान सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया अपने पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ छठ घाट सहित पूरे मेला क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ बनाने में जुटे रहे। समिति के सदस्य व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे छठ गीतों की मधुर धुन से पूरा इलाका गूंजता रहा और वातावरण छठमय हो गया।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top