रेणुकूट(सोनभद्र)। बाल दिवस के अवसर पर सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को ‘खुला आसमान-2026’ इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। इसमें जनपद के लगभग एक दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
शतरंज, लूडो, कैरम, डॉजबॉल, लंबी कूद, कबड्डी और वॉलीबॉल के साथ प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट







