Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे || जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी || सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले; 6 जिलों को मिले नए DM || मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, चार दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ || पेट्रोल पंप के बगल में रेस्टोरेंट में लगी आग, टला बड़ा हादसा || कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख || दूसरे वर्ष भी जारी रही सेवा की परंपरा, अमरेश तिवारी ने छठ व्रतियों में बांटी 700 साड़ियां || छठ महापर्व पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन, टैलेंट शो में एमएस पैराडाइज विद्यालय ने मारी बाजी || उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Monday 16th November 2026 11:19:00 AM

हत्या और चोरी के मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Blog single photo
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 24 लोगों का चालान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद पुलिस ने हत्या और चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना लालगंज पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद रोहित पुत्र शिवशंकर निवासी लहंगपुर को पतुलखी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया।

आरोप है कि 12 नवंबर को फतहवा गांव में विवाद के दौरान उसने संजय के सिर पर लकड़ी की पटिया से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में बीएचयू में इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई थी।

मृतक के भाई बुद्धिराम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी ने विवाद के बाद घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

• चोरी के आरोपी से नकदी बरामद, छह थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

दूसरी ओर थाना जमालपुर पुलिस ने चोरी के मामले में किशन यादव पुत्र चुन्नू यादव निवासी गौरही को हमीदपुर चैनपुरवा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो साथियों के साथ चंदन तिवारी के घर का ताला तोड़कर नकदी और सीसीटीवी कैमरा चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से 650 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अतिरिक्त जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत 24 लोगों का चालान किया गया। इनमें कटरा के 4, लालगंज के 2, जिगना का 1, चुनार के 10, जमालपुर के 2 और राजगढ़ के 5 लोग शामिल हैं।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top