Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे || जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी || सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले; 6 जिलों को मिले नए DM || मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, चार दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ || पेट्रोल पंप के बगल में रेस्टोरेंट में लगी आग, टला बड़ा हादसा || कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख || दूसरे वर्ष भी जारी रही सेवा की परंपरा, अमरेश तिवारी ने छठ व्रतियों में बांटी 700 साड़ियां || छठ महापर्व पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन, टैलेंट शो में एमएस पैराडाइज विद्यालय ने मारी बाजी || उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Monday 16th November 2026 03:32:00 PM

कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• घंटों की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने पाया आग पर काबू, आसपास के मकानों तक पहुंचने लगी थीं लपटें; बड़ी फायर ब्रिगेड की स्थायी तैनाती की उठी मांग

दुद्धी(सोनभद्र)। क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बबलू के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कबाड़ सहित अन्य सामान जलने लगा। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब आग आसपास के मकानों तक पहुंचने लगी। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।

• बड़ी क्षमता वाली दमकल की स्थायी तैनाती की मांग

घटना के बाद दुद्धी में बड़ी क्षमता वाली फायर ब्रिगेड की स्थायी तैनाती की मांग उठने लगी है। गौरतलब है कि अनपरा के बाद दुद्धी में कबाड़ गोदाम में आग लगने की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए बेहतर अग्निशमन व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top