Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे || जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी || सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले; 6 जिलों को मिले नए DM || मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, चार दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ || पेट्रोल पंप के बगल में रेस्टोरेंट में लगी आग, टला बड़ा हादसा || कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख || दूसरे वर्ष भी जारी रही सेवा की परंपरा, अमरेश तिवारी ने छठ व्रतियों में बांटी 700 साड़ियां || छठ महापर्व पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन, टैलेंट शो में एमएस पैराडाइज विद्यालय ने मारी बाजी || उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Monday 16th November 2026 07:14:00 PM

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, चार दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• युवा और महिला मतदाता जरूर करें आवेदन, 21 से 29 नवंबर तक विशेष अभियान; नाम जोड़ने, कटवाने और संशोधन का मिलेगा अवसर

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चार विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसके तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को जिले के सभी निर्धारित मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में छूटे हुए मतदाताओं के साथ युवा एवं महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

• नाम जुड़वाने से लेकर संशोधन तक का मिलेगा मौका

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, प्रवासी निर्वाचक के लिए फार्म-6क, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा निवास स्थान बदलने, विवरण में सुधार, ईपीआईसी प्रतिस्थापन और दिव्यांगजन चिन्हांकन के लिए फार्म-8 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। विशेष अभियान का लाभ उठाकर सभी पात्र नागरिक, विशेषकर युवा एवं महिला मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराएं।


📊 जनता की राय

वैकल्पिक पोल
क्या आप मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाहते है?
इस पोल में भाग लेना अनिवार्य नहीं है।


Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top