बीजपुर(सोनभद्र)। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर समाजसेवी अमरेश तिवारी ने अपने पिता अगस्त मुनि तिवारी के मार्गदर्शन में धर्मपत्नी के साथ क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं के बीच लगभग 700 साड़ियों का वितरण किया। उन्होंने अजीरेश्वर धाम जरहा, बूढ़ा, पिंडारी, चेतवा और इंजानी सहित अन्य घाटों पर पहुंचकर छठ व्रती महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके पिता अगस्त मुनि तिवारी भी मौजूद रहे तथा सहयोगियों ने वितरण कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
• लगातार दूसरे वर्ष निभाई सेवा की पहल
उल्लेखनीय है कि अमरेश तिवारी ने पिछले वर्ष भी छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया था। लगातार दूसरे वर्ष इस सेवा कार्य को जारी रखने पर क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है। अमरेश तिवारी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, सेवा, समर्पण और लोककल्याण का पर्व है। जरूरतमंद व्रती महिलाओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
रघुराज सिंह संवाददाता






