घोरावल(सोनभद्र)। नगर घोरावल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बाबा अड़बंगी नाथ मंदिर के सामने आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 16 से 22 नवंबर तक श्रीधाम वृंदावन से दीक्षित सुश्री विरागा जी ज्योति पांडेय के मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का शुभारंभ आज रात्रि से होगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान विनोद उमर एवं सोनी गुप्ता हैं।
• 23 नवंबर को होगा भंडारे का आयोजन
कथा आयोजन में घनश्याम पांडेय, गणेश देव पांडेय, रमेश राम पांडेय, रामानंद पांडेय, प्रांजल, साक्षी, कमला देवी, सोनी देवी, अंजू उमर, पूजा एवं कीर्ति सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग सहयोग कर रहे हैं। 23 नवंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






