Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे || जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी || सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले; 6 जिलों को मिले नए DM || मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, चार दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ || पेट्रोल पंप के बगल में रेस्टोरेंट में लगी आग, टला बड़ा हादसा || कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख || दूसरे वर्ष भी जारी रही सेवा की परंपरा, अमरेश तिवारी ने छठ व्रतियों में बांटी 700 साड़ियां || छठ महापर्व पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन, टैलेंट शो में एमएस पैराडाइज विद्यालय ने मारी बाजी || उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• सीएम डैशबोर्ड की 34 मदों में मीरजापुर को मिली ए श्रेणी, बी व सी श्रेणी वाले अधिकारियों को अगले माह तक सुधार का अल्टीमेटम

मीरजापुर(उत्तरप्रदेश)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर, स्टाफ मीटिंग, सीएम डैशबोर्ड राजस्व तथा आईजीआरएस की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीएम डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा में 34 मदों एवं योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुई।

वहीं बी और सी श्रेणी वाले अधिकारियों की प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए नवंबर माह के शेष दिनों में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि दिसंबर में समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

• राजस्व वसूली और शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी ने आबकारी, परिवहन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, लोक निर्माण और सिंचाई सहित विभिन्न विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों की समीक्षा की। कम प्रगति वाले विभागों को माह के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। नरायनपुर में अवैध खनन के विरुद्ध एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने के लिए एसडीएम, सीओ, जिला खनन अधिकारी और एआरटीओ की संयुक्त टीम गठित करने को कहा। आईजीआरएस की समीक्षा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने, शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top