Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे || जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी || सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले; 6 जिलों को मिले नए DM || मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, चार दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ || पेट्रोल पंप के बगल में रेस्टोरेंट में लगी आग, टला बड़ा हादसा || कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख || दूसरे वर्ष भी जारी रही सेवा की परंपरा, अमरेश तिवारी ने छठ व्रतियों में बांटी 700 साड़ियां || छठ महापर्व पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन, टैलेंट शो में एमएस पैराडाइज विद्यालय ने मारी बाजी || उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• वाराणसी-कानपुर के कमिश्नर बदले, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

लखनऊ(उत्तरप्रदेश)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सोमवार शाम जारी तबादला सूची में 16 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें छह जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। के. विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी का कमिश्नर और एस. राजलिंगम को कानपुर का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं श्रम आयुक्त सौम्या अग्रवाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भदोही में अनिल कुमार सिंह, चंदौली में शैलेश कुमार और गोंडा में रमेश रंजन को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जौनपुर, श्रावस्ती और शामली में भी नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

• नोएडा से लेकर जिलों तक बदले अधिकारियों के कार्यक्षेत्र

चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं रवि कुमार एनजी को यूपीएसआईडीए का सीईओ और आयुक्त उद्योग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है, जबकि डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा का सीईओ बनाया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनाव से पहले शासन स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।


Blog single photo


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top