Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे || जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी || सोनभद्र में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर || यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले; 6 जिलों को मिले नए DM || मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, चार दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ || पेट्रोल पंप के बगल में रेस्टोरेंट में लगी आग, टला बड़ा हादसा || कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख || दूसरे वर्ष भी जारी रही सेवा की परंपरा, अमरेश तिवारी ने छठ व्रतियों में बांटी 700 साड़ियां || छठ महापर्व पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन, टैलेंट शो में एमएस पैराडाइज विद्यालय ने मारी बाजी || उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Monday 16th November 2026 03:10:00 PM

भास्कर क्लब ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए कंबल, सेवा भाव से जीता लोगों का दिल

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• रिहंदेश्वर धाम में छठ महापर्व के दौरान सामाजिक सरोकार की मिसाल, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी निभाई सहभागिता

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंदनगर परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर एवं सूर्य कुंड में छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रिहंद पूजा समिति के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर रात्रि विश्राम करने वाले व्रती महिलाओं एवं पुरुषों के बीच भास्कर क्लब की ओर से कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक, हेमेश वार्ष्णेय सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की।

• जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता देता है क्लब

ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि भास्कर क्लब सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में हमेशा आगे रहता है। कंबल वितरण कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, रिहंद पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं एनटीपीसी के अधिकारियों की उपस्थिति रही।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top