एनआरसी में लापरवाही कर रहे कर्मचारियों को भी तत्काल सेवा से हटाने को कहा। डीएम से सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देशित किया कि सीएचसी-पीएचसी व उपकेंद्रों पर ही प्रसव होना सुनिश्चित कराएं। सीएमओ व डीपीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी उपकेंद्रों पर मानक के अनुरूप एएनएम की तैनाती करें। जिन उपकेंद्रों पर पानी, बिजली आदि से संबंधित समस्या हो, उसका शीघ्र निराकरण कराया जाय। स्वास्थ्य और पंचायती राज विभाग को आपस में समन्वय बनाकर गोल्डेन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्य में तेजी लाएं। डीएम ने निर्धारित लक्ष्य से कम ओपीडी करने वाले सभी डॉक्टरों से स्पष्टीकरण लेने को कहा। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव कुमर मिश्र, सुभाष चंद्र यादव, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, सीएमओ डॉ. डीके सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।